हसनपुर: हसनपुर में बाइक पोल से टकराई, कक्षा 8 के छात्र की हुई मौत
हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के अंधेरपुरी गांव में एक सड़क हादसे में 14 वर्षीय छात्र की मृत्यु हो गई। मृतक की पहचान जय प्रताप चौहान के रूप में हुई है, जो इंटर कॉलेज में कक्षा आठ का छात्र था। वह अंधेरपुरी निवासी राजेंद्र चौहान का सबसे छोटा बेटा था। यह घटना बुधवार को हुई, जब जय प्रताप स्कूल की छुट्टी के बाद अपनी बाइक से एक साथी को उसके गांव छोड़ने जा रहा था।