*iGOT कर्मयोगी पोर्टल पर सभी शासकीय अधिकारी-कर्मचारियों को पंजीयन कर न्यूनतम 5 कोर्स पूर्ण करना अनिवार्य*
---
*30 नवंबर के पूर्व पंजीयन, प्रोफाइल अपडेट एवं कोर्स पूर्ण करने के निर्देश*
---
उज्जैन, 18 नवंबर 2026/ कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री श्रेयांश कूमट की अध्यक्षता में मिशन कर्मयोगी अंतर्गत iGOT कर्मयोगी पोर्टल पर शासकीय सेवकों के शत-प्रतिशत पंजीयन एवं कोर्स पूर्ण कराने के संबंध में बैठक आयोजित की गई।
बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्री कूमट ने निर्देश दिए कि शासन के निर्देशानुसार जिले के सभी विभागों के प्रत्येक शासकीय अधिकारी एवं कर्मचारी iGOT कर्मयोगी पोर्टल पर अनिवार्य रूप से पंजीयन कर न्यूनतम 5 कोर्स पूर्ण करें। उन्होंने कहा कि यह एक राष्ट्रीय स्तर का महत्वपूर्ण अभियान है, जिसके अंतर्गत शासकीय सेवकों की कार्यक्षमता एवं दक्षता बढ़ाने के लिए उनकी योग्यता और कार्यक्षेत्र के अनुरूप विभिन्न कोर्स उपलब्ध कराए गए हैं।
उन्होंने निर्देशित किया कि जिन शासकीय सेवकों द्वारा पूर्व में पोर्टल पर पंजीयन किया जा चुका है, वे अपनी प्रोफाइल को अनिवार्य रूप से अपडेट करें। प्रोफाइल में विभाग का नाम एवं जिले का नाम सही रूप से दर्ज होना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि पंजीयन, प्रोफाइल अपडेट एवं निर्धारित कोर्स पूर्ण करने की कार्यवाही 30 नवंबर 2026 के पूर्व अनिवार्य रूप से संपन्न की जाए।
बैठक में बताया गया कि मिशन कर्मयोगी के अंतर्गत iGOT कर्मयोगी पोर्टल पर शासकीय सेवकों की सहभागिता बढ़ाने तथा प्रदेश के साथ-साथ जिले की अखिल भारतीय स्तर की रैंकिंग में स्थिति बेहतर बनाने के उद्देश्य से यह अभियान संचालित किया जा रहा है।
इस दौरान संबंधित अधिकारियों द्वारा iGOT कर्मयोगी पोर्टल की प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही पोर्टल पर पंजीयन करने, प्रोफाइल अपडेट करने तथा विभाग एवं जिले का नाम दर्ज करने की प्रक्रिया से अवगत कराया गया।
बैठक में जिले के सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh