सिंहस्थ-#2028 नियमित निरीक्षण-#115
---------------
कलेक्टर श्री रौशन कुमार सिंह ने नियमित निरीक्षण के तहत पीडब्ल्यूडी द्वारा किए जा रहे सड़क निर्माण कार्य का निरीक्षण किया
-------------------
उज्जैन, 18 नवंबर। सिंहस्थ-2028 के दृष्टिगत श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए शहर से जोड़ते हुए नवीन सड़क निर्माण कार्य तेज गति से किया जा रहा है। बुधवार को नियमित निरीक्षण के तहत कलेक्टर श्री रौशन कुमार सिंह ने पीडब्ल्यूडी के माध्यम से निर्माणाधीन वाकणकर ब्रिज से दाऊदखेड़ी, एनएचएआई जक्शन से सिंकदरी-दाऊदखेड़ी, लालपुल से चिंतामन गणेश बाया एनएचएआई जक्शन और पंवासा फ्लेग स्टेशन एप्रोच रोड़ निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अपर मेला अधिकारी सुश्री दृष्टि जायसवाल, श्री ओमप्रकाश सनोडिय़ा सहित पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारी, इंजीनियर और निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh PRO Ujjain Simhasth2028