बारां: पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद बारां पूर्णतया बंद, सर्व समाज व व्यापार संघ का मिला समर्थन
Baran, Baran | May 2, 2025 पहलगाम में हुये सैलानियों पर आतंकवादी हमले को लेकर बारां जिला बन्द है। वहीं बन्द को बारां के सर्व समाज व व्यापार महासंघ का समर्थन मिला है। बारां पूर्ण रूपेण बन्द है तो बारां के चप्पे चप्पे पर पुलिस बल तैनात है। सर्व समाज के द्वारा बारां बन्द के दौरान शहर के प्रताप चौक पर जमकर पाकिस्तान व आतंकवाद के खिलाफ नारेबाजी की तो पाकिस्तान का झण्डा पैरों से रोंदा।