बारां: पहलगाम में निर्दोष पर्यटकों के नरसंहार के विरोध में सर्व हिंदू समाज ने 2 मई को बारां बंद का किया आह्वान
Baran, Baran | May 1, 2025 पहलगांव (कश्मीर) में निर्दोष पर्यटको के नरसंहार के विरोध में सर्व हिंदू समाज द्वारा 2 मई शुक्रवार को बारां बन्द का आह्वान किया है व्यापार महासंघ बन्द का पूर्ण समर्थन करता है, सभी व्यापारियों से निवेदन है कि दोपहर 12:00 बजे तक अपने अपने प्रतिष्ठान बंद कर बंद को सफल बनाएं आवश्यक सेवाओं में मेडिकल, पेट्रोल पंप, गैस एजेंसी खुलीं रहेगी।