बारां: जिला कलेक्टर ने ग्राम पंचायत माथना में की जनसुनवाई, पेयजल व्यवस्था का लिया जायजा
Baran, Baran | May 1, 2025 जिला कलक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर ने गुरुवार को ग्राम पंचायत माथना में आयोजित प्रशासनिक शिविर का निरीक्षण कर राज्य सरकार की जनसुनवाई कार्यक्रम के अंतर्गत जनसुनवाई की। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और मौके पर ही संबंधित विभागीय अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए।