बारां: शाहबाद में 1.19 लाख पेड़ों की कटाई पर रोक बरकरार, हाईकोर्ट ने केंद्र से मांगा अंतिम निर्णय
Baran, Baran | May 1, 2025 राजस्थान हाई कोर्ट ने बारां जिले के शाहबाद क्षेत्र में बिजली परियोजना के प्रस्तावित पंप स्टोरेज के लिए 1. 19 लाख पेड़ों की संभावित कटाई मामले में स्पष्ट निर्देश दिए की जब तक कोई कोर्ट की अनुमति नहीं ली जाती तब तक कोई पेड़ नहीं काटा जाएगा मुख्य न्यायाधीश मनिंदर मोहन श्रीवास्तव और न्यायाधीश सुनील बेनीवाल के खंडपीठ ने मामले की सुनवाई की ।