बारां: पहलगांव में निर्दोष पर्यटकों के नरसंहार के विरोध में सर्व हिंदू समाज ने बारा बंद कराया, पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी
Baran, Baran | May 2, 2025 पहलगांव (कश्मीर) में निर्दोष पर्यटको के नरसंहार के विरोध में सर्व हिंदू समाज द्वारा 2 मई शुक्रवार को बारां बन्द रखा चार मूर्ति चौराहे पर शुक्रवार आठ बजे सर्व समाज के लोगों ने पाकिस्तान के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए पाकिस्तानी झंडे को पैरों से कुचला व्यापार महासंघ ने बन्द का पूर्ण समर्थन किया।इस दौरान जगह-जगह पुलिस का भारी जाप्ता तैनात रहा।