नवाबगंज: बाराबंकी की 106 गौशालाओं पर प्रशासन की 'सेल्फी निगरानी', हर महीने अधिकारी करेंगे निरीक्षण और गोवंश की फोटो भेजनी होगी
बाराबंकी के मसौली विकासखंड में गो आश्रय केंद्रों की व्यवस्था सुधारने के लिए प्रशासन ने निगरानी का नया तरीका लागू किया है। क्षेत्र की 106 गौशालाओं की नई सूची जारी की गई है और अधिकारियों को हर महीने मौके पर जाकर निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए हैं।