घाटमपुर: घाटमपुर में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत और पुनर्वास का कार्य जारी, प्रभावित परिवारों को दी जा रही हरसंभव सहायता
घाटमपुर में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में हालात तेजी से सामान्य हो रहे हैं।अपर जिलाधिकारी एवं आपदा प्रभारी विवेक चतुर्वेदी की निगरानी में घाटमपुर में बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में राहत और पुनर्वास का कार्य पूरी रफ्तार में है। आपदा प्रभारी ने मंगलवार शाम 5 बजे बताया बाढ़ प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता दी जा रही है।