अटेर: क्वारी नदी का जलस्तर घटा,गांवों रास्ते धीरे-धीरे खुले, चौपट फसलों को लेकर किसानों ने प्रशासन से मांगा मुआवजा
Ater, Bhind | Sep 12, 2026 भिंड जिले में क्वारी नदी का जलस्तर अब धीरे-धीरे कम होने लगा है। जलस्तर घटने के साथ ही नदी के आसपास बसे गांवों में घुसा पानी भी कम होने लगा है। बीते दिनों क्वारी नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण कई गांव बाढ़ की चपेट में आ गए थे और पानी गांवों तक पहुंचने से कई रास्ते पूरी तरह बंद हो गए थे। अब पानी कम होने के बाद इन रास्तों पर भी आवागमन धीरे-धीरे शुरू होने लगा है।