सिसई: कुलेंकरी बगीचा टोली में सरहुल पूजा के अवसर पर नागपुरी कार्यक्रम का किया गया आयोजन
Sisai, Gumla | Mar 31, 2024 सिसई प्रखंड क्षेत्र के उत्तरी बरगांव पंचायत स्थित कुलंकरी बगीचा टोली में रविवार को सरहुल पूजा के अवसर पर नागपुरी कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।मौके पर पंचायत की मुखिया सुनीता कुमारी उपस्थित थीं। कार्यक्रम में नागपुरी नृत्य संगीत का एक से बढ़कर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। बाहर से आए हुए कलाकारों ने अपने प्रदर्शन से सबका मन मोह लिया ।