सिसई: तेज आंधी तूफान के कारण सैंदा गांव में आरसी प्राथमिक विद्यालय सैंदा स्कूल का उड़ा छप्पर, शिक्षण कार्य होगा बाधित
Sisai, Gumla | Mar 31, 2024 सिसई प्रखंड क्षेत्र के सैंदा गांव स्थित आरसी प्राथमिक विद्यालय सैंदा का बीते रात तेज आंधी तूफान के कारण छप्पर उड़ गया। सैंदा गांव के ग्रामीणों ने रविवार को जानकारी देते हुए बताया कि बीते रात मध्यरात्रि के आसपास बहुत तेज आंधी तूफान के कारण कई नुकसान हुए। साथ ही साथ स्कूल के छप्पर उड़ जाने से वहां पढ़ने वाले छात्रों को काफी दिक्कत दिक्कत का सामना पड़ेगा।