सिसई: सिसई थाना में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पाइप चोरी के अभियुक्तों की गिरफ्तारी की दी गई जानकारी
Sisai, Gumla | Mar 29, 2024 सिसई थाना में बसिया सर्किल इंस्पेक्टर जितेन्द्र राम द्वारा शुक्रवार को प्रेस वार्ता कर बताया कि नल जल योजना के तहत बिछाई जा रही पाईप की चोरी करते दो लोगों को सिसई पुलिस ने गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेज दिया है। जेल जाने वालों में पुसो थाना क्षेत्र के कोचा गांव निवासी जसीम खान व गुमला थाना के कतरी गांव निवासी तस्दिक खान शामिल है।