सिसई: बरटोली पिलखी मोड़ में पहान पुजार के द्वारा घर-घर में पहुंचाया गया सरहुल पानी
Sisai, Gumla | Mar 30, 2024 सिसई प्रखंड क्षेत्र के बरगांव और पिलखी मोड़ गांव में शनिवार को पहान विनोद उरांव और पुजार बिरसा उरांव ने अन्य ग्रामीणों के साथ मिलकर घर-घर में सरहुल पानी पहुंचाया।सरना समाज में सरहूल पानी का बहुत ही ज्यादा महत्व है। सरना पूजा के बाद पहान पुजार के द्वारा गांव के प्रत्येक घर में सरहुल पानी पहुंचाते हैं जिसे ग्रामीण अपने घर के प्रत्येक कमरे में छिड़काते हैं।