सिसई: बसिया रोड,मेन रोड,थाना रोड और कॉलेज रोड में बिजली विभाग के द्वारा चलाया गया बिजली बिल वसूली अभियान
Sisai, Gumla | Mar 30, 2024 सिसई थाना क्षेत्र के बसिया रोड, मेन रोड,थाना रोड और कॉलेज रोड में बिजली विभाग के द्वारा बकाया बिजली बिल का वसूली अभियान चलाया गया।अभियान के दौरान ऐसे उपभोक्ता जिनका बिजली बिल काफी लंबे समय से बकाया है उनसे वसूली की गई एवं जिन उपभोक्ताओं का बिजली बिल जमा नहीं है उनसे बिजली बिल की वसूली की गई और नहीं जमा करने वालों का बिजली कनेक्शन काटा गया।