बाँध टूटने से संबंधित भ्रामक एवं तथ्यहीन खबर सोशल मीडिया पर प्रसारित किए जाने के मामले में संबंधित फेसबुक पेज के संचालक द्वारा अपनी गलती स्वीकार करते हुए माफी मांगी गई है।
पेज संचालक द्वारा स्पष्ट किया गया कि प्रसारित सूचना की सत्यता की पुष्टि किए बिना खबर साझा की गई थी। प्रशासन द्वारा आमजन से अपील की गई है कि बाढ़ एवं तटबंध से संबंधित किसी भी सूचना को साझा करने से पूर्व उसकी सत्यता की पुष्टि अवश्य करें तथा केवल आधिकारिक स्रोतों से प्राप्त जानकारी पर ही भरोसा करें।
11 views | Khagaria, Bihar | Sep 8, 2026