मध्य विद्यालय उसरी में बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए बाढ़ आश्रय स्थल संचालित किया जा रहा है। आश्रय स्थल पर लोगों के ठहरने के साथ-साथ उनकी आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए सामुदायिक रसोई, स्वास्थ्य शिविर एवं अन्य जरूरी सुविधाओं की व्यवस्था की गई है। प्रभावित परिवारों को सुरक्षित वातावरण में आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने के लिए प्रशासन द्वारा लगातार निगरानी एवं समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।