बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की निरंतर उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए बोट एंबुलेंस लगातार सक्रिय है। जलमग्न एवं दुर्गम क्षेत्रों में बोट एंबुलेंस के माध्यम से पहुंचकर जरूरतमंद लोगों को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।
बाढ़ की चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बीच चिकित्सकीय टीम द्वारा लोगों की जांच एवं उपचार किया जा रहा है तथा आवश्यकतानुसार दवाएं भी उपलब्ध कराई जा रही हैं। प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच बनाए रखने के लिए बोट एंबुलेंस का लगातार परिचालन जारी है।
1 views | Khagaria, Bihar | Sep 8, 2026