बदायूं: हेमपुर गांव में आंधी बारिश में दीवार गिरने से हुए घायल किसान की इलाज के दौरान हुई मौत
Budaun, Budaun | Jun 21, 2024 बदायूं के थाना इस्लामनगर क्षेत्र के हेमपुर गांव के रहने वाले 55 वर्षीय किसान राम कुमार पुत्र भूपाल खेती-बाड़ी का कार्य करते थे। 19 जून को तेज आंधी बारिश आई और दीवार गिर गई। जिसके मलबे के नीचे रामकुमार दब गए। वहीं परिवार के लोगों ने रामकुमार को मलबे से निकाला और रूदायन के सामुदायिक स्वास्थ्य लेकर पहुंचे। परिजन चंदौसी लेकर गये जहां उसकी मौत हो गई।