बदायूं: अजरऊ गांव में एक व्यक्ति ने खंडहरनुमा मकान में फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप
Budaun, Budaun | Jun 21, 2024 बदायूं के थाना उसहैत क्षेत्र के अजरऊ गांव के रहने वाले 50 वर्षीय रामौतार पुत्र गिरवर लाल ने गुरुवार को खंडरनुमा मकान में कड़ी पर फांसी का फंदा लगाकर जान दी। रामौतार कान से बाहरे थे और कानों से सुन नहीं सकते थे। परिजनों ने बताया की पेंशन बंधवाने के नाम पर उन्हें गांव के ही लोग तहसील ले गए और 420 कर उसकी जमीन अपने नाम करा ली। उन्हीं लोगों ने उसकी हत्या कर दी।