बदायूं: महमूदपुर गांव के पास अनियंत्रित होकर बाइक पेड़ से टकराई,बाइक सवार दो लोग हुए गंभीर घायल,जिला अस्पताल में भर्ती कराया
Budaun, Budaun | Jun 21, 2024 बदायूं के सहसवान कोतवाली क्षेत्र के महमूदपुर गांव के पास अनियंत्रित होकर बाइक पेड़ से टकरा गई। जिसमें बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को इलाज के लिए बदायूं जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल बाइक सवार आनंद पुत्र रामपाल निवासी महमूपुर और निर्मल पुत्र संजीव निवासी वाकरगंज जिला बरेली का रहने वाला है। जिला अस्पताल में इलाज चल रहा।