#करंट से मौत के बाद #मुआवजा न मिलने पर #डीएम सख्त, #पूर्व व #वर्तमान #लेखपाल समेत #कानूनगो पर #कार्रवाई के निर्देश
#बलिया।
#तहसील #बांसडीह में शनिवार को आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह एवं पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने दूर-दराज से पहुंचे फरियादियों की समस्याएं सुनीं। अधिकारियों को शिकायतों का मौके पर जाकर गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
समाधान दिवस में ग्राम सूर्यपुरा निवासी ममता ने शिकायत की कि उनके पति मिठाई लाल की विद्युत करंट की चपेट में आने से मृत्यु हो गई थी, लेकिन अब तक उन्हें आर्थिक सहायता नहीं मिल सकी है। मामले को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने पूर्व में लगाई गई रिपोर्ट की जांच कराने तथा पूर्व लेखपाल और वर्तमान लेखपाल की भूमिका की जांच कर कार्रवाई के निर्देश एसडीएम को दिए। साथ ही कानूनगो को भी आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।
वहीं बांसडीह निवासी त्रिलोकी प्रसाद ने गांव के प्रधान ध्रुव तिवारी पर उनकी निजी भूमि से रास्ता निकालने और कब्जा करने का प्रयास करने का आरोप लगाया। डीएम ने संबंधित लेखपाल और कानूनगो को मौके पर जाकर जांच कर नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए।
सलोनी पाण्डेय ने शिकायत की कि उनके पट्टेदार द्वारा उन्हें उनके हिस्से की भूमि नहीं दी जा रही है। इस पर जिलाधिकारी ने लेखपाल और कानूनगो को खतौनी के आधार पर संबंधित पक्ष को उसके हिस्से की भूमि पर कब्जा दिलाने के निर्देश दिए। उन्होंने राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम को मौके पर जाकर जांच कर समस्या का समाधान कराने को कहा।
सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 78 आवेदन पत्र प्राप्त हुए, जिनमें 09 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि शिकायतों का केवल कागजी निस्तारण न किया जाए। अधिकारी मौके पर जाकर वास्तविक स्थिति की जांच करें और पीड़ितों को प्रभावी राहत उपलब्ध कराएं। उन्होंने चेतावनी दी कि शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारी की जिम्मेदारी तय कर कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान एसडीएम बांसडीह, तहसीलदार सहित जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
#बलिया #बांसडीह #सम्पूर्णसमाधानदिवस #डीएममंगला_प्रसाद_सिंह #एसपीओमवीरसिंह #विद्युतकरंट #मुआवजा #लेखपाल #कानूनगो #राजस्वविभाग #शिकायतनिस्तारण #जनसुनवाई #बलियान्यूज #BalliaNews #Ballia24News #UttarPradeshNews #BreakingNews