#शहीद #अब्दुल #हमीद के शहादत दिवस पर गूंजा देशभक्ति का संदेश, सुभाषिनी अली ने सरकार पर साधा निशाना
#शकील #खान
#बैरिया,#बलिया,#20सितंबर।
ग्राम सभा मधुबनी स्थित महंत जी की मठिया के प्रांगण में शनिवार को वीर शहीद अब्दुल हमीद का शहादत दिवस श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पूर्व सांसद सुभाषिनी अली रहीं, जबकि विशिष्ट अतिथि बैरिया विधायक जय प्रकाश अंचल रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ शहीद अब्दुल हमीद के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर किया गया। उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर अमर शहीद को श्रद्धांजलि दी।
#मुख्य अतिथि सुभाषिनी अली ने कहा कि देश को आज वीर शहीद अब्दुल हमीद जैसे जज्बे और देशभक्ति की जरूरत है। उन्होंने कहा कि शौर्य और वीरता की मिसाल अब्दुल हमीद ने देश की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा की मिसाल कायम की। उन्होंने केंद्र सरकार की नीतियों पर निशाना साधते हुए महंगाई, बेरोजगारी और नफरत की राजनीति को लेकर चिंता जताई। उन्होंने युवाओं से नफरत की राजनीति से दूर रहकर देश में भाईचारा, एकता और देशप्रेम की भावना मजबूत करने की अपील की। कहा कि समाज को नफरत की खाई पाटकर आपसी प्रेम और एकता का संदेश आगे बढ़ाना चाहिए।
#विधायक जय प्रकाश अंचल ने शहीद अब्दुल हमीद के अदम्य साहस को याद करते हुए कहा कि वर्ष 1965 के भारत-पाक युद्ध में उन्होंने पाकिस्तानी पैटन टैंकों का मुकाबला करते हुए असाधारण वीरता का परिचय दिया और देश की आन-बान-शान की रक्षा की। ऐसे वीर सपूत का सम्मान करना प्रत्येक देशवासी का कर्तव्य है।
#इस अवसर पर ग्राम प्रधान अरुण कुमार यादव, दिलीप सिंह, शकील खान, संतोष सिंह, रमेश सिंह, मोहम्मद रफीक, आरिफ खान, सिकंदर बादशाह, खजांची राय, पारसनाथ वर्मा, राकेश वर्मा, सरदार सिंह, मुनव्वर, आफताब आलम, मुमताज हुसैन सहित बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक, स्कूली बच्चे और ग्रामीण मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सूबेदार त्रिलोकी जी ने की। संचालन विनायक मौर्य ने किया। आयोजक मोहम्मद इस्राइल ने उपस्थित लोगों के प्रति आभार जताया।