जीवन उत्सव पब्लिक स्कूल में मातृ-पितृ पूजन दिवस मनाया गया। चंदनपुरा स्थित जीवन उत्सव पब्लिक स्कूल में शनिवार को दोपहर क़रीब 1 बजे मातृ-पितृ पूजन दिवस श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पुलवामा में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देकर की गई।