जमुई: जलजमाव से परेशान वार्ड नंबर 27 के लोगों ने नगर परिषद अध्यक्ष को घेरकर किया विरोध
Jamui, Jamui | Aug 2, 2025 जमुई जिले में लगातार दो दिनों से हो रही भारी बारिश ने नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर 27 सहित अन्य इलाके में तबाही मचा दी है। मोहल्ले की मुख्य सड़क पूरी तरह जलमग्न हो गई है। नालियों के ओवरफ्लो होने से नल का पानी भी सड़कों पर फैल गया है। स्थिति इतनी खराब हो चुकी है कि कई घरों में बारिश और नाले का पानी घुस चुका है। इससे लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।