जमुई: नवडीहा के पास बाइक की टक्कर से एक व्यक्ति की हालत गंभीर, डॉक्टर ने सदर अस्पताल से पटना रेफर किया
Jamui, Jamui | Aug 2, 2025 नवडीहा के पास शुक्रवार की देर रात करीब 10:00 बजे तेज रफ्तार बाइक ने सुधीर साह को जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में सुधीर साह बुरी तरह घायल हो कर बेहोश हो गए। सूचना के बाद परिजन द्वारा सुधीर साह को बेहोशी अवस्था में इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां सुधीर साह के सिर में गंभीर चोट लगने की वजह से डॉक्टर घनश्याम सुमन ने पटना रेफर कर दिया।