जमुई: डीएम ने प्रखंड कार्यालय में विशेष कैंप का उद्घाटन किया, 1 अगस्त से 1 सितंबर तक दावा-आपत्ति दर्ज कराने का मौका
Jamui, Jamui | Aug 2, 2025 जमुई के जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी श्री नवीन ने 2 शनिवार 12 बजे के करीब जिला मुख्यालय स्थित प्रखंड कार्यालय सदर जमुई और नगर परिषद जमुई में विशेष कैंप का उद्घाटन किया। यह कैंप 1 अगस्त 2025 को प्रकाशित प्रारूप निर्वाचन सूची पर दावा और आपत्ति प्राप्त करने के लिए आयोजित किया गया है।