जमुई: मुश्लाधार बारिश से नदी का जलस्तर बढ़ा, लठाने और गारो नवादा मार्ग हुआ ध्वस्त, सड़क के ऊपर से बह रहा पानी, आवागमन बाधित
Jamui, Jamui | Aug 2, 2025 दो दिनों से हो रही मुश्लाधार बारिश के बाद लठाने और गारो नवादा मार्ग का पक्की सड़क ध्वस्त हो चुका है। साथ ही सड़क के ऊपर से पानी बह रहा है। करीब एक दर्जन गांव को जोड़ने वाली मार्ग पर आवागमन बाधित हो चुकी है। शनिवार की सुबह 10:00 बजे से ऐसी दृश्य सामने आते ही ग्रामीणों के बीच दहशत फैली हुई है। स्कूल जाने में बच्चों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।