जमुई: बिहारी बजरंगबली मंदिर के पास बदमाशों ने युवक के साथ मारपीट कर सोने की चेन छीनी, 112 की पुलिस ने अस्पताल में कराया भर्ती
Jamui, Jamui | Aug 2, 2025 बिहारी मोहल्ला स्थित बजरंगबली मंदिर के पास शुक्रवार की रात 9:30 बजे चार की संख्या में बदमाशों ने रास्ता में छेंककर रंजीत सिंह के पुत्र रमन सिंह की जमकर पिटाई कर दी और सोने का चैन भी छीन लिया। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची डायल 112 की पुलिस टीम द्वारा एक आरोपित बिट्ट को पकड़ लिया और घायल रमन सिंह को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।