नूह: जनगणना-2027: 10 से 24 जनवरी तक ऑनलाइन घर बैठे करें स्व-गणना, जानकारी दर्ज करना जरूरी
जिला नूंह सहित प्रदेशभर में जनगणना-2027 के लिए 10 जनवरी से 24 जनवरी तक नागरिक ऑनलाइन स्व-गणना कर सकते हैं। 25 जनवरी से 28 फरवरी तक प्रगणक घर-घर जाकर जानकारी का सत्यापन करेंगे। उपायुक्त अखिल पिलानी ने पूरी प्रक्रिया और गोपनीयता की जानकारी दी।