चाईबासा-चक्रधरपुर मार्ग: अरगुंडी झरने के पास जाने से बचें,
सारंडा लाइव की जनहित में अपील
चाईबासा: चाईबासा-चक्रधरपुर मुख्य सड़क स्थित अरगुंडी के पास इन दिनों झरने का खूबसूरत नजारा लोगों का ध्यान खींच रहा है। लेकिन इस सुंदरता के बीच एक बड़ा खतरा भी छिपा है।
सारंडा लाइव आप सभी दर्शकों से अपील करता है कि झरने के नजदीक जाने की भूल बिल्कुल न करें। ऊपरी इलाकों में बारिश के कारण जलस्तर अचानक बढ़ सकता है। किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए सुरक्षित दूरी बनाए रखें और जिम्मेदारी से प्राकृतिक नजारे का आनंद लें।
Sonua, Pashchimi Singhbhum | Aug 18, 2026