बक्सर: दहेज में भैंस न मिलने पर ससुराल वालों ने विवाहिता से मारपीट कर घर से निकाला, गहने भी छीने
Buxar, Buxar | Jul 30, 2025 विवाहिता द्वारा अपने पति समेत ससुराल पक्ष के अन्य लोगों पर मारपीट करने तथा जेवरात छीनकर घर से भगाने का आरोप लगाया गया है. पीड़िता की शिकायत पर महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस आगे की प्रक्रिया में जुट गई है. छोटकी सारिमपुर की रहने वाली युवती का विवाह रोहतास जिला के दिनारा थाना अंतर्गत भटपुरवां निवासी मुन्ना यादव के साथ 26 फरवरी को 2024 को हुई थी.