बक्सर: वाणिज्य कर विभाग की अनोखी पहल: सर्वाधिक टैक्स देने वाले टॉप 3 व्यवसायियों को 15 अगस्त को भामाशाह पुरस्कार
Buxar, Buxar | Jul 29, 2025 स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर वाणिज्य कर विभाग की ओर से जिले के सर्वाधिक कर देने वाले 3 व्यवसायियों को सम्मानित किया जाएगा। इस सम्मान समारोह का आयोजन स्वतंत्रता दिवस के दिन मुख्य समारोह स्थल किला मैदान में किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिले के प्रभारी मंत्री नितिन नवीन होंगे, जो इन विशिष्ट करदाताओं को “भामाशाह पुरस्कार” से सम्मानित करेंगे।