बक्सर: बक्सर में वाहन जांच के दौरान, यूपी के गाजीपुर से चुराई बाइक के साथ 2 चोर गिरफ्तार
Buxar, Buxar | Jul 29, 2025 टाउन थाना पुलिस काे बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने चाेरी की बाइक के साथ दाे चाेराें काे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ के बाद दाेनाें काे जेल भेज दिया। बाइक चाेराें से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस बाइक चाेर गिराेह के सदस्याें के गिरफ्तारी काे लेकर छापेमारी कर रही है। टाउन थाना पुलिस पीपी राेड में वाहन जांच अभियान चला रही थी।