बक्सर: जिले में फिर बढ़ा गंगा का जलस्तर, बढ़कर 58.22 मीटर पर पहुंचा
Buxar, Buxar | Jul 29, 2025 गंगा का जलस्तर एक बार फिर से बढ़ने लगा है. जिससे गंगा तटीय इलाकों के लोगों की धड़कनें बढ़ाने लगी हैं. तकरीबन एक सप्ताह से जलस्तर में लगातार कमी आने के बाद सोमवार की आधी रात से जलस्तर में 03 सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ोतरी शुरू हुई, रफ्तार मंगलवार को भी जारी रही. केन्द्रीय जल आयोग के अनुसार बक्सर में शाम 5 बजे तक गंगा का जलस्तर 58.22 मी पहुंच गया है.