शिवहर: उत्पाद विभाग की टीम ने जिला के विभिन्न स्थानों पर छापामारी अभियान चलाकर 4 अभियुक्त को किया गिरफ्तार, 5 लीटर शराब बरामद
उत्पाद विभाग की टीम ने जिले के विभिन्न स्थानों पर छापामारी अभियान चलाकर एक साथ 4 अभियुक्त को गिरफ्तार किया है. उत्पाद अधीक्षक रणधीर कुमार सिंह ने बताया है कि गिरफ्तार चार अभियुक्त में तीन अभियुक्त शराब के नशे में पाए गए हैं वहीं एक अभियुक्त शराब कारोबारी है जिसके पास से 5 लीटर शराब बरामद किया गया है. गिरफ्तार कर सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।