शिवहर: नवाब हाई स्कूल में डीएम ने बीडीओ समेत सभी पदाधिकारी के साथ किया बैठक, दिए कई दिशा निर्देश
शहर के नवाब हाई स्कूल में डीएम पंकज कुमार ने बीडीओ समेत सभी पदाधिकारी के साथ बैठक की है. बैठक में लोकसभा चुनाव में शत प्रतिशत मतदान कराने को लेकर डीएम ने सभी अधिकारी को कई दिशा निर्देश दी हैं. उन्होंने बताया कि शिवहर लोकसभा क्षेत्र में 25 मई को मतदान होना है. सभी अधिकारी को निर्देश दी गयी है कि ग्रामीण स्तर पर पहुंचकर अधिक से अधिक मतदाता को जागरूक करे।