टाटी नदी के किनारे पेड़ से ल*ट*का मिला म*हिला का श*व, इलाके में म*ची सन*सनी।
पुलिस जांच में जुटी।
शेखपुरा जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। हथियामा थाना क्षेत्र के अंतर्गत टाटी नदी के पश्चिम दिशा में स्थित एक बगीचे में पेड़ से साड़ी के फंदे के सहारे लटका एक महिला का शव बरामद किया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय स्तर पर घटना की सूचना हथियामा थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही हथियामा थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी।
घटना की गंभीरता को देखते हुए महिला थाना की पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस की टीम मामले से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जांच कर रही है। फिलहाल महिला की पहचान और घटना के पीछे के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है।
इस संबंध में शेखपुरा के पुलिस अधीक्षक हिमांशु कुमार ने बताया कि घटना की सूचना प्राप्त हुई है। फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच-पड़ताल कर रही है। साइबर DSP प्रभारी ज्योति कुमारी ने बताया कि सूचना के बाद दलबल के साथ जांच पड़ताल हो रही है।
पुलिस जांच के बाद ही महिला की मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल इस घटना को लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।