नव निर्मित केंद्रीय विद्यालय, निमी में पठन -पाठन कार्यक्रम का शुभारंभ।
आज दिनांक 29.09.2026 को शेखोपुरसराय प्रखंड अंतर्गत में नव निर्मित केंद्रीय विद्यालय निमी में पठन -पाठन कार्यक्रम का शुभारंभ श्री शेखर आनंद, जिला पदाधिकारी,एवं पुलिस अधीक्षक शेखपुरा द्वारा किया गया। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी श्री शेखर आनंद को उपस्थित पदाधिकारियों द्वारा पुष्पगुच्छ एवं शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी महोदय ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि शिक्षा व्यक्ति के व्यक्तित्व निर्माण के साथ-साथ समाज एवं राष्ट्र के विकास का महत्वपूर्ण आधार है। विद्यार्थियों को नियमित रूप से अध्ययन करने, अनुशासन का पालन करने तथा अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने के लिए प्रेरित किया गया। बताते चले की केंद्रीय विद्यालय नीमी में बाल वाटिका 1से 3 तक एवं कक्षा 01 से 05 तक की शिक्षा दी जानी है।
शुभारम्भ कार्यक्रम में बालिकाओं द्वारा नृत्य कला एवं अन्य सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया गया। जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा बच्चों को पुस्तक भी वितरित किया जाय।
कार्यक्रम में अपर समाहर्ता, अपर समाहर्ता (विभागीय जांच), प्रिंसपल सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी, विद्यालय के शिक्षकगण एवं अन्य उपस्थित रहे।