हसपुरा: अपराध नियंत्रण के लिए हसपुरा-मेहंदिया पथ पर चलाया गया बाइक चेकिंग अभियान, चेकिंग के दौरान चालक ने बदला रास्ता
हसपुरा मेहंदिया पथ में थाना के समीप पुलिस अधीक्षक उपेन्द्र कुमार वर्मा के निर्देश पर गुरुवार को हसपुरा पुलिस ने सघंन बाइक चेकिंग अभियान पुलिस द्वारा चलाया गया। बाइक चेकिंग अभियान से चालकों में हड़कंप मच गया, जिससे बाइक चालकों को रास्ता बदल कर जाते देखा गया। एस आई सुगंध कुमार ने बताया कि अक्टूबर माह में अब तक 75 हजार रुपया जुर्माना के रूप में वसूली की गई है।