ट्रक में बैठकर कोरबा पहुंचा ‘उड़ने वाला सांप’! हाइड्रोलिक मशीन के पास देख मचा हड़कंप
ट्रक में सफर कर कोरबा पहुंचा ‘उड़ने वाला सांप’!
कोरबा के टीपी नगर ट्रक स्टैंड में शुक्रवार को उस वक्त लोगों में कौतूहल मच गया, जब एक ट्रक चालक को हाइड्रोलिक मशीन के पास बेहद खूबसूरत और रंग-बिरंगा सांप दिखाई दिया। सूचना मिलते ही RCRS की टीम मौके पर पहुंची और सांप को सुरक्षित रेस्क्यू किया।
बताया जा रहा है कि ट्रक धरमजयगढ़, छाल और घरघोड़ा होते हुए कोरबा पहुंचा था। संभावना जताई जा रही है कि सांप रास्ते में ट्रक पर चढ़ गया और उसके साथ सफर करते हुए कोरबा पहुंच गया।
रेस्क्यू टीम के अनुसार इसे फ्लाइंग स्नेक बताया गया। यह सांप वास्तव में उड़ता नहीं है, बल्कि पेड़ों से छलांग लगाकर हवा में ग्लाइड करता है। रेस्क्यू के बाद सांप को सुरक्षित प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया गया।
#korbabrekingnews #chhattisgarhnews #flyingsnake
#korbachhattisgarh