लालबर्रा: विधायक अनुभा मुंजारे ने पांढरवानी गेहूं खरीदी केंद्र का औचक निरीक्षण किया, अव्यवस्थाओं पर जताई नाराज़गी
विधायक श्रीमती अनुभा मुंजारे ने विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत सहकारी समिति मर्यादित गेहूं खरीदी केंद्र पांढरवानी का सोमवार 04 मई कों शाम 05 बजे आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान केंद्र पर भारी अव्यवस्थाएं देखने को मिलीं, जिस पर विधायक ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की। श्रीमती मुंजारे ने केंद्र पर उपस्थित किसानों से चर्चा कर उनकी समस्याओं को सुना और केंद्र प्रभारी