हलसी: हलसी थाना की पुलिस ने दो अभियुक्त को किया गिरफ्तार,पेशी के लिए लखीसराय कोर्ट भेजा गया
हलसी थाना की पुलिस ने 2 अभियुक्त को गिरफ्तार कर बुधवार अपराह्न 2 बजे उसे हलसी थाना से पेशी के लिए लखीसराय कोर्ट भेजा है. बघौर गांव से हलसी थाना कांड संख्या 31/26 मारपीट के एक मामले में सुकर यादव के पुत्र रतन यादव को तथा करुणाचक गांव से हलसी थाना कांड संख्या 159/25 किशोरी के अपहरण मामले में संजय बिंद के पुत्र मुरारी कुमार को गिरफ्तार किया गया.