हलसी: हलसी पुलिस ने बाजितपुर मोड़ के पास से अवैध बालू लदे ट्रैक्टर को किया जब्त
हलसी थाना की पुलिस ने शुक्रवार को सांढमाफ-शिवसोना मुख्य मार्ग पर बाजितपुर मोड़ की समीप से एक अवैध बालू लोड ट्रैक्टर को जब्त किया है. अपराह्न 4 बजे पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक चालक पुलिस को देखते ही गाड़ी खड़ी कर फरार हो गया.पुलिस ट्रैक्टर को जब्त कर थाना ले आई. पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने पुलिस के साथ बदसलुकी किया.