जमुई: डीएम और एसपी ने एनसीओआरडी बैठक में नशा तस्करी रोकने और जागरूकता अभियान तेज करने के दिए निर्देश
Jamui, Jamui | Jul 8, 2026 जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक की संयुक्त अध्यक्षता में बुधवार 3 बजे के करीब जिला स्तरीय एनसीओआरडी की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में 'नशामुक्त भारत अभियान' को प्रभावी बनाने, स्कूलों में प्रत्येक शनिवार 'सुरक्षित शनिवार' व 'नो बैग डे' के तहत जागरूकता कार्यक्रम चलाने तथा मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए पुलिस गश्ती तेज करने का निर्देश दिया गया।