लखीसराय: पचैना मोड़ पर टोटो और चारपहिया वाहन की टक्कर, दो घायल, सदर अस्पताल में किया गया उपचार
रामगढ़ चौक मुख्य मार्ग स्थित पचैना मोड़ पर सड़क हादसे में दो लोग घायल हो गए। दोनों घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से गुरुवार की दोपहर 12:45 पर सदर अस्पताल लाया गया, जहां उनका उपचार किया गया।घायलों की पहचान तेतराहट थाना क्षेत्र निवासी आको यादव के पुत्र प्रवेश कुमार तथा रामगढ़ चौक थाना क्षेत्र के रवि कुमार के रूप में हुई है।