खकनार: थार बेल्थड में सरपंच के खिलाफ ग्रामीणों का गुस्सा फूटा, कलेक्टर को सौंपा अविश्वास प्रस्ताव
थार बेल्थड ग्राम पंचायत में भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर ग्रामीणों और पंचों का आक्रोश मंगलवार को फूट पड़ा। पंचायत की सरपंच रमोकि बाई और सचिव एकनाथ पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने DM हर्षसिंह को अविश्वास प्रस्ताव सौंपा और उन्हें पद से हटाने की मांग की।ग्रामीणों का कहना है कि ग्राम पंचायत में ना तो ग्राम सभा होती है और ना ही किसी को जानकारी।