खकनार: पांगरी परियोजना से प्रभावित किसानों ने की 20 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर मुआवजे की मांग, सौंपा ज्ञापन
पांगरी परियोजना से प्रभावित ग्राम खड़की, पांगरी और आसपास के क्षेत्रों के किसानों ने अपनी समस्याएं प्रशासन के समक्ष रखीं। किसानों ने कहा कि उनकी जमीनें परियोजना के डूब क्षेत्र में आ रही हैं, जिससे उनकी आजीविका प्रभावित हो रही है। डॉ. रवि पटेल ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्रामीणों ने सर्किल रेट के औसत के आधार पर 20लाख रुपए प्रति हेक्टेयर मुआवजे की मांग की है।