खकनार: शेखापुर में अंबेडकर जयंती पर जल गंगा अभियान की गूंज, रैली और बैठक के माध्यम से जल संरक्षण का संदेश दिया गया
बुरहानपुर जिले के आदर्श ग्राम शेखापुर रैयत में अंबेडकर जयंती के अवसर पर जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत जन अभियान परिषद खकनार द्वारा विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत बाबासाहेब अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण से हुई, इसके पश्चात जल संरक्षण को लेकर ग्राम में जागरूकता बैठक ली गई। ग्रामीणों ने रैली निकालकर जल बचाने का संदेश दिया।